📰 सीएम डैशबोर्ड पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग और कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शीघ्र रैंकिंग को ‘ए’ श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड से 10-10 कोटेदारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
🔍 इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर बीमा कंपनी के साथ बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📊 जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं की रैंकिंग हर हाल में ‘ए’ श्रेणी में लाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
![]()

