📰 बलिया: शासकीय और जिलाधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में जिले की हर तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर हेलिपैड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय के निकट भूमि चिन्हित कर ली गई है।
🛬 मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने इस बारे में जानकारी दी। बताया कि कुल 17 स्थल चिन्हित किए गए हैं। चिन्हित भूमि का विवरण निम्न है:
- तहसील बैरिया में कोटवा ग्राम
- मुरलीछपरा ब्लॉक में ग्राम इब्राहिमाबाद
- बांसडीह तहसील में ग्राम जितौरा
- ब्लॉक रेवती मुख्यालय में ग्राम उदवा
- ब्लॉक बेरूआर में मीढ़ड़ा
- ब्लॉक पंदह में ग्राम धनेजा
- ब्लॉक दुबहलर में शेर
- ब्लॉक सोहाव में शिवपुर खास
- ब्लॉक बेलहरी में दुहैला
- ब्लॉक गड़वार में गोविंदपुर
- ब्लॉक हनुमानगंज में करनई
🚁 इन चिन्हित हेलिपैड स्थल का अंतिम निरीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। स्थायी हेलिपैड बन जाने से बार-बार हेलिपैड बनाने की समस्या से निजात मिलेगी।
![]()

