Breaking News

पम्पिंग सेट चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

🚨 पुलिस ने पकड़ा चोरों का पंपिंग सेट चोर गिरोह

🛑 बलिया थाना पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का पंपिंग सेट बरामद हुआ है।

🔍 पुलिस के अनुसार 18 मार्च को खेत से पंपिंग सेट चोरी की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को उप निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर उपाध्यायपुर से चंदन चौरसिया व तारकेश्वर यादव को पकड़ा।

👮‍♂️ पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की और बताया कि पंपिंग सेट विनोद सिंह की गौशाला में छिपाया गया है।

🚔 पुलिस ने विनोद सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया और पंपिंग सेट बरामद कर लिया। तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।

Loading

Back
Messenger