Breaking News

बलिया कांग्रेस 14 मार्च से मुहिम में जुटेगी, घर-घर जाकर बताई जाएंगी पार्टी की नीतियां

? बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया की एक बैठक पार्तीय कार्यालय में मंगवार को जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत भी हुआ।

?️ बैठक को संबोधित करते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण है क्योंकि चुनावी वर्ष के निकट है। इसलिए इस समय को चुनौती के रूप में स्वीकार करना है। पाठक ने कहा कि चौधरी मार्च से चौधरी अप्रैल तक कोई भी कार्यकर्ता घर पर नहीं बैठेगा। हर कार्यकर्ता अपने गांव में हर घर जाकर नेता राहुल गांधी की नीतियों को बताने का काम करेगा।

? इसके साथ ही टीम बनाकर जनपद के प्रत्येक मुख्य बाजारों में पदयात्रा कर, नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताया जाएगा।

? स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे युवा बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज जहां प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार के नाम पर पकौड़े तलने का सुझाव देते हैं ऐसे अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

?️ बैठक में प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राकेश चौधरी, अनुपमा सिंह, सुशील श्रीवास्तव, हीरा राम, पारस वर्मा, सिद्द नाथ तिवारी, महा प्रसाद चौबे, अबूल फैज, मनीनाथ तिवारी, विजयेंद्र पांडेय, सागर सिंह राहुल, अनुभव तिवारी गोलू, खजांची राय, अखिलेश कन्नौजिया, आनंद पांडेय, मैनजर राम, वीर बहादुर सिंह, अरुण कुमार भारती, लालू राम मिर्धा, गिरीश कांत गांधी, रमा शंकर यादव, शशिकांत मिश्रा, अंजनी राम, शेष नाथ, वंश बहादुर, अमर नाथ, राजेंद्र सिंह गामा, आशुतोष चौबे, अवधेश ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, मैनजर राम, प्रेम चंद्र चौहान, बब्लू शर्मा, लड्डू त्यागी, प्रताप जायसवाल, महा प्रसाद उपाध्याय, संग्राम तिवारी, लल्लन प्रसाद, विद्यापति तिवारी, अमित उपाध्याय, सुरेश कुमार राय, राम जी मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, राज कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह, अभय कुमार यस मिश्रा बंटी अजनी चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger