![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के एक विश्वविद्यालय में युवाओं से रिश्तों…
वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंग्स ओवर गंगा एयर…
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खान…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान दीप्ति शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी…
सीआईएसएफ में खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (ईयू) ने सभी तरह के आतंकवाद…
भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में जिस व्यक्ति का नाम दाऊद इब्राहिम के बराबर में…
बदलते मौसम में अर्जुन की छाल किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। इस मौसम में नसें सिकुड़ती जरुर है और यह ब्लॉकेज को खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में आयुर्वेद में यह औषधि अर्जुन की छाल एक प्रकार से सुरक्षा कवच का काम करेगी। अर्जुन की छाल दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अर्जुन की छाल कैसे फायदेमंद हो सकती है और इसे कैसे लेना चाहिए? अक्सर गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी नसों में कोलेस्ट्रॉल (LDL) जमा होने लगता है, जिसे नसों की ब्लॉकेज कहते हैं। यह आगे चलकर हार्ट अटैक और डायबिटीज का कारण बनती है। हालांकि आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, इसके सेवन से ही आपका हार्ट हेल्दी रहेगा।
अर्जुन की छाल का पानी कैसे तैयार करें?
– रात के समय एक गिलास गुनगुन पानी में अर्जुन की छाल का एक छोटा टुकड़ा (या आधा चम्मच पाउडर) डालकर ढककर रख दें।
– फिर सुबह इस पानी को धीमी आंच पर उबालें, जब तक उबालें यह थोड़ा कम न हो जाए।
– अब इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर घूंट-घूंट करके खाली पेट पिएं।
अर्जुन की छाल का पानी सिर्फ 2 महीने पीने के 8 जबरदस्त फायदे
– इसका सेवन करने से नसों में जमा जिद्दी कोलेस्ट्रोल और गंदगी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकाल देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाता है।
– यह दिल की मसल्स को मजबूती देता है और हार्ट फेलियर या स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
– इसके साथ ही यह हाई बीपी को नेचुरली कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर ब्लड शुगर को बैंलेस रखता है।
– इसके सेवन से महिलाओं में बंद फेलोपियन ट्यूब्स को खोलने में मददगार माना जाता है और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है।
– अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है।
– शरीर के अंदरुनी अंगों की सूजन को कम करके यह पुराने दर्द और गंभीर बीमारियों को भी दूर करता है।
– आपको बता दे कि, अर्जुन छाल की तासीर मन को शांत करती है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता कम होती है और नींद अच्छी आती है।
– यह शरीर के मुख्य अंगों से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और पूरी बॉडी को अंदर से साफ करता है।
