Breaking News

Natural Detox Drink: ब्लोटिंग और एसिडिटी खत्म करेगा धनिये का पानी, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके चौंकाने वाले फायदे

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी फिट रहने के लिए किसी के पास समय नहीं है। वैसे भी खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी हेल्थ समस्याएं दिनों-दिन बढ़ने लगी हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए रसोई में मौजूद इस चीज का जरुर इस्तेमाल करें। 
रसोई में मौजूद कई बीज, मसाले, हर्ब्स और पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन्हें सही तरीके से डाइट में इस्तेमाल करने से आपकी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इन्हीं में से एक धनिये के बीज हैं। आइए आपको बताते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें।
धनिए के बीजों में पाए जाते हैं कई सारे न्यूट्रिएंट्स
धनिया के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन-बी और विटामिन-के पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। 
किन चीजों में फायदेमंद है धनिये के बीज?
डाइजेशन को सुधारना 
धनिए के बीज पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। ये गैस , ब्लोटिंग और अपच को दूर करते हैं और हाजमे को दुरुस्त करता है। वैसे ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को भी तेज करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये एसिडिटी दूर करने में मदद करती हैं।
लिवर के फायदेमंद
धनिया के बीज लिवर फंक्शन को सुधारते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। वैसे ये लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करता है।
यूटीआई में राहत मिलती है
धनिया का बीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी राहत पहुंचाते हैं। ये वॉटर रिटेंशन को कम करके यूरिन प्रोडक्शन का बढ़ाता है, जिससे पेशाब में जलन कम हो जाती है और शरीर को गर्मी को शांत करते हैं।
धनिया के बीज डाइट में कैसे इस्तेमाल करें?
– 1-2 टीस्पून धनिए के बीजों को रातभर भिगो दें।
– इसको सुबह हल्का गुनगुना कर लें और छानकर पिएं।
– इसे हल्का कूटकर दाल, सूप और सब्जी में डालें। 

Loading

Back
Messenger