आज यानी 29 सितंबर 2026 को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल की सेहत के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरुरी है। आहार का असर हमारे दिल की सेहत पर जरुर पड़ता है। पौष्टिक खाना खाने का यह मतलब नहीं है कि यह बहुत मुश्किल या पाबंदियों वाला हो। असल बात है कि एक संतुलित आहार बनाना और उसे लगातार अपनाना।
अपने लाइफस्टाइल में इन हेल्दी न्यूट्रिशन को जरुर एड ऑन करें। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और हेल्दी फैट से भरपूर ये चीज एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, जिससे आपको दिल भी स्वस्थ रहे।
हार्ट हेल्थ के लिए इन सब्जियों और फलों को शामिल
असल में सब्जियां और फल हमारी डाइट का मुख्य हिस्सा होती हैं। पलक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ टमाटर, गाजर, बीन्स, ब्रोकली, अमरूद, संतरा, सेब और दूसरे मौसमी फल फाइबर, विटामिन, खनिज और कई पौधों से मिलने वाले पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जूस के जगह पूरा फल खाना बेहतर है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और इससे पेट भी अधिक देर तक भरा रहता है।
साबुत अनाज और दालों को करें डाइट में शामिल
गौरतलब है कि सब्जियों और फल के अलावा एक और जरुरी चीज है, तो वो है साबुत अनाज। इसमें ओट्स, जौ साबुत गेंहू की रोटी, ब्राउन राइस और रागी, ज्वार और बाजारा जैसे मोटे अनाज अच्छे ऑप्शन हैं क्योंकि इसमें रिफाइंड अनाज की तुलना में अधिक फाइबर पाया जाता है। दाल, चना, राजमा और लोबिया जैसी दालें भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इनमें वनस्पति प्रोटीन और फाइबर का मिश्रण होता है और इन्हें आसानी से पारंपरिक भारतीय खाने में जरुर शामिल किया जा सकता है।
हेल्दी फैट वाली डाइट करें एड
अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी फैट एड करते हैं, तो हार्ट के लिए सबसे अच्छा है। बादाम और अखरोट जैसे मेवे और अलसी और चिया सीड्स जैसे बीजों में अनसैचुरेटेड फैट और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। जो लोग मछली का सेवन करते हैं, उनको सार्डिन, सैल्मन और मैकेरल ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं और इन्हें संतुलित आहार में शामिल कर सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें परेहज
अगर आप अलग-अलग तरह के खाने के बारे में सोचने के बजाय यह भी सोचना जरुरी है कि किन चीजों से परहेज करना जरुरी है। अगर आप सबसे ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, डीप-फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड मीट, मीठे पेय और संतृप्त या ट्रांस वसा वाली चीजें ज्यादा खाने से दिल की सेहत पर बुर प्रभाव डालते हैं। अगर आप नमक सेवन अधिक करेंगे, तो अधिक मात्रा में सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
![]()

