हर भारतीय घर में रोटी और चावल मेन मील में जरूर शामिल होते हैं। इंडियन थाली बिना रोटी और चावल के पूरी नहीं होती है। फिर रोटी चाहे गेंहू के आटे की हो या मल्टीग्रेन आटे की। वैसे तो हम सभी के घरों में गर्मागर्म फूली हुई रोटी खाना पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार रोटियां बच जाती हैं, जिनकी अन्य कई डिशेज बनाई जाती हैं। वहीं अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि बासी रोटी हमारी सेहत को तो नुकसान नहीं पहुंचाती है। या फिर बासी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: Sexual Wellness: डिलीवरी के इतने दिनों बाद तक नहीं होना चाहिए सेक्शुअल रिलेशन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट