प्रोटीन इनटेक के चक्कर में लोग सोया चंक्स का सेवन सबसे अधिक करते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोग वेजिटेरियन फूड खाते हैं। इसलिए सोया चंक्स को प्रोटीन रिच मीट का सब्स्टीट्यूट माना जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी न हो इसलिए लोग इसका सेवन करते हैं। हालांकि, सोया चंक्स को लेकर काफी सारी चौंकाने वाली जानकारी समाने आई है। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि फायदा तो छोड़ो सोया चंक्स और सोया चाप खाकर बीमार का घर बन जाएगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, सोया नगेट्स इंडस्ट्रियल प्रोसेस्ड हैं। इनमें 80 से 90 परसेंट रिफाइंड फ्लोर होता है। जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक कर देता है। आप अभी तक सोया चंक्स नहीं खा रहें बल्कि कैलोरी इनटेक कंज्यूम कर रहे है।
हो सकती हैं ये समस्याएं
एक्सपर्ट तनीषा बावा ने बताया है कि, इसके सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस को खराब करता। इसके साथ ही यह इन्फ्लेमेशन को बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, सोया नगेट्स अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स हैं जो गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। यह एक एंटी न्यूट्रिएंट्स फूड है जो शरीर में जरुरी विटामिन और मिनरल्स को अब्जॉर्ब्शन को रोक देंते हैं।
सोया चंक्स खाने के नुकसान
आजकल ज्यादातर सोया चंक्स के पैकेट मिलावट के साथ आ रहे हैं। अगर आप शुद्ध वाले सोया चंक्स भी खा रहे हैं, तो इसका अधिक सेवन न करें। इसके सेवन से कब्ज और डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। सोया चंक्स के सेवन से एलर्जी, हार्मोनल इंबैलेंस और थायराइड की समस्याएं भी हो सकती हैं। सोया चंक्स खाते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए।