Breaking News

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे

भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटेनस के लिए समय निकालना आजकल काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में आपको अपने दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आपको घंटों पसीना बहाने की जरुरत नहीं है।अब आप एक साधारण सी टेनिस बॉल के जरिए कुछ ही मिनटों में वर्कआउट करके अपने न्यूरॉन्स को फिर से एक्टिव कर सकता है। 
इस छोटी बॉल से आपका स्ट्रेस कम होगा और ब्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी। आइए आपको इस लेख में बताते हैं बॉल एक्सरसाइज क्या है और ये कैसे फायदा पहुंचाता है?
क्या है बॉल एक्सरसाइज?
आपको बता दें कि, बॉल एक्सरसाइज एक बहुत ही आसान और असरदार ट्रेनिंग तकनीक है, जिसमें एक छोटी टेनिस बॉल का यूज करके आप खासतौर पर आखों और हाथों के तालमेल को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
जब हमारी आंखें बॉल की स्पीड को ट्रैक करती हैं और हाथ उसे पकड़ते हैं, तो दिमाग के ग्रे सेल्स तेजी से काम करने लगते हैं। यह न्यूरोप्लास्टिसिटी को बढ़ावा देती है, जिससे फोकस और फैसले लेने की स्पीड बेहतर होती है।
एक्ससाइज के फायदे
 सिंगल हैंड ड्रॉप-कैच
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बॉल को सीधे खड़े होकर अपने कंधे की ऊंचाई पर रखें और बिना उछाल दिए छोड़ दें। जब बॉल जमीन पर टप्पा खाए तो ठीक पहले, उसी हाथ से उसे तेजी से पकड़ने की कोशिश करें।
फायदा- जब आप इसको करते हैं, तो आपकी आंखों के रिफ्लेक्सिस और ब्रेन रिस्पॉन्स टाइम को बेहद तेज बनाती है। दिमाग और हाथ का तालमेल झपकते ही बनता है, वहीं एकाग्रता क्षमता में गजब का सुधार होता है।  
अल्टरनेट हैंड टॉस
इस एक्सरसाइज में बॉल को हवा में थोड़ा ऊपर उछालें और बारी-बारी से दाएं और बाएं हाथ से कैच करें। इसमें एक हाथ से फेंककर दूसरे साथ संतुलित तरीके से पकड़ना है।
फायदा- इस एक्सरसाइज करने से दिमाग के दोनों हिस्सों, लेफ्ट और राइट हेमीस्फीयर को एक साथ एक्टिव करती है। यह आंखों और हाथों का तालमेल मजबूत होता है, जिससे मानसिक थकावट दूर होती है और ब्रेन हमेशा यंग व एक्टिव बना रहेगा। 
इन एक्सरसाइज से पहले क्या करें?
 – घर के किसी ऐसे कमरे या बालकनी का चयन करें, जो कि आसपास कोई शीशा या टूटने वाली चीज न हो।
 – बॉल को उछालने या फेंकने के दौरान स्पीड ज्यादा तेज न रखें, जिससे रिफ्लेक्सिस धीरे-धीरे समझ आए।
 – रोजाना 5 से 10 मिनट का समय निकालें। यह आप काम के बीच में ब्रेक लेते समय भी कर सकते हैं। 
 – जब आप एक्सरसाइज करें तो उस दौरान पूरा ध्यान बॉल की दिशा और हाथों के मूवमेंट पर रखें। 

Loading

Back
Messenger