![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 की उम्र वाली…
📰 हल्दी, बलिया: बलिया जिले के बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क की जर्जर…
दमन, एक अग्सत दमन एवं दीव से निर्दलीय लोकसभा सदस्य उमेश पटेल और एक अन्य…
ग्लास्गो, एक अगस्त भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी और प्रिया घंघास ने…
अयोध्या (उप्र), एक अगस्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने शनिवार…
अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 के सर्वसम्मत फ़ैसले से हराकर महिलाओं…
प्रिया ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के रोमांचक फ़ाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदीह…
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा के दिव्य नौ स्वरुपों की पूजा 9 दिनों तक पूजा अर्चना और व्रत रखा जाता है। इस दौरान लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जिसमें सिर्फ फलाहारी भोजन किया जाता है। फलाहर में लोग साबूदाना का सेवन करते हैं, इसका सेवन अधिक करते हैं। लोग खिचड़ी, वड़े, खीर से लेकर तमाम नई-नई साबूदाना की डिशेज बनाते हैं। वैस तो साबूदान हेल्दी होता है, इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए साबूदाना खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
पाचन समस्या
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए साबूदाना परेशानी का कारण बन सकता है। साबूदाना में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह पेट फूला देता है, कब्ज, मतली, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो कि कब्ज की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
डायबिटीज की समस्या
डायबिटीज रोगियों के लिए व्रत में अत्यधिक साबूदाना नहीं खाना चाहिए। साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। यदि आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो साबूदाना खाना नहीं खा सकते हैं।
लो बीपी के मरीज
यदि आप ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो आपको साबूदाना का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो बीपी को और कम कर देता है। अगर आपका बीपी कम रहता है, तो इससे समस्या और भी बढ़ जाती है। यदि आप बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाई ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
किडनी की समस्या हो तो
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है, उन लोगों को साबूदाना का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को किडनी स्टोन, वो भूलकर भी साबूदाना ना खाएं। क्योंकि साबूदाना में कैल्शियम अधिक पाया जाता है, तो किडनी में पथरी और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।
मोटापे से हैं परेशान
यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो आप वेट लॉस डाइट पर है, तो साबूदाना बिल्कुल भी ना खाएं। साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी भी काफी ज्यादा होती हैं। व्रत के दौरान साबूदाना खाने से आपका वेट बढ़ सकता है।
