![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
अरुण जेटली स्टेडियम में हर कोई समीर रिजवी की ही चर्चा कर रहा था। उन्होंने…
भारत के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026…
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के नामित कप्तान पैट…
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि इंडियन प्रीमियर…
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है…
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांचवें विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट कोहली…
🌍 उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती…
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी करोड़पति बन गए। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही वैभव ने आईपीएल नीलामी में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर के बाद बोली 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आखिर में बाजी आरआर ने मारी।
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। वह इस नीलामी में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। ऐसा कर उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया।
वहीं ये आखिरी बोली राजस्थान टीम ने लगाई। यहां दिल्ली ने हार मान ली और राजस्थान टीम ने बाजी मार ली। अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम में खेलेंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 में हुआ और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल 234 दिन है। वैभव बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सात ही उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू इसी साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था।
