![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
📰 बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने "एक पेड़…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स समूह आर्थिक आकार के मामले…
पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशियों पर थी। लेकिन ये अवैध…
रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का वो बड़ा बयान जहां उन्होंने साफ कर दिया कि भारत…
पांच आंखों वाले खुफिया गठबंधन जिसे फाइव आईज के नाम से पहचाना जाता है, उसकी…
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के जवाब में भारत ने साफ कर दिया है…
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने इस बड़े हॉल में बैठकर भारत और पीएम मोदी…
पर्थ । भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली अभूतपूर्व हार को पीछे छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है। इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘थोड़ा अत्ममुग्ध’ होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। भारतीय टीम 12 साल और 18 श्रृंखला के बाद स्वदेश में मिली पहली शिकस्त से निराश होगी। शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ से कहा, ‘‘ भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में उस हार से उबर रहा होगा क्योंकि उन्होंने इस तरह के परिणाम के बारे में नहीं सोचा होगा। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्ममुग्ध थी और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। इस तरह के परिणाम के बावजूद यह ऐसी टीम है जिस पर सभी को गर्व है।’’
शास्त्री ने कहा, ‘‘ टीम निराश होगी और जल्द ही इस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। ऐसी श्रृंखला से वापसी करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि शुरुआती मैचों में बेहतर खेल दिखाये। ऐसे में पहले दो टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।’’ शास्त्री ने कहा कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए खिलाड़ियों की मानसिकता मजबूत हो।
उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छी शुरुआत करें। वे खिलाड़ियों को अच्छी मानसिक स्थिति में रखे। यह कोच के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।’’ शास्त्री 2018-19 और 2020-21 में श्रृंखला जीत के दौरान भारत के मुख्य कोच थे। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछली सफलता से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘आत्मविश्वास के लिहाज से यह उनके दिमाग में चल रहा है। आप नकारात्मक चीजों की ओर नहीं जा सकते। सकारात्मक चीजों के बारे में सोचें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप हालिया परिणामों को छोड़कर उन चीजों पर ध्यान दें जो आपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरों पर हासिल की।
