Breaking News

IPL 2026: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं महा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा समय में खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं। हाल ही में टीम के बेहतरीन युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट लगने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले सीएसके ने अब आयुष का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। दरअसल, सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मुंबई के लिए भी खेल चुके हैं। 
आकाश मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। 
32 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का भी कारनामा दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

Loading

Back
Messenger