Breaking News

‘हमेशा मेरी तरफ…’ रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के साथ शेयर की तस्वीर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही है। दरअसल, हाल ही में रितिका ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के एक इंटरव्यू में कमेंट किया था। जिसमें बाउचर ने रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाने का कारण बताया था। वहीं इस बाउचर के इसी इंटरव्यू पर रितिका ने कमेंट करते हुए कहा था कि इसमें काफी कुछ गलत है। 
बता दें कि, आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा कर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया। वहीं हार्दिक पंड्या दो साल पहले ही MI को छोड़ कर गुजरात टाइंटस के कप्तान बने थे। उनकी कप्तान में गुजरात ने अपने डेब्यू साल में खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद इस बार MI फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को वापस टीम में शामिल करने के साथ उन्हें कप्तान भी नियुक्त कर दिया। 
जब से MI ने रोहित को कप्तानी पद से हटाया तब से ही फैंस फ्रेंचाइजी से काफी नाराज हैं। वहीं इस विवाद के बीच कोच मार्क बाउचर ने एक इंटरव्यू  में रोहित को कप्तानी से हटाने की सफाई दी थी। जिसकी रितिका ने आलोचना भी की थी। 
वहीं रोहित शर्मा ने रितिका के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमेशा मेरी तरफ रितिका।”
वहीं रोहित की इस पोस्ट ने एक बार फिर उस चर्चा को आगे बढ़ा दिया है कि, मुंबई इंडियंस के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है। मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट में रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले पर कहा था कि रोहित शर्मा पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला उन्हें बल्लेबाज के रूप में बेहतर योगदान देने में मदद करेगा। 
View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

27 total views , 1 views today

Back
Messenger