Breaking News

Ballia-एकतरफा प्रेमी ने दे दी जान, नाबालिग को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था

रसड़ा, बलिया

📰 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्रेमी ने लड़की के ननिहाल पहुंचकर उसे अपने साथ ले जाने की जिद पकड़ ली। लड़की ने भी और उसके परिजनों द्वारा भी इंकार करने पर प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार ने रसड़ा, नगरा थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

🚨 नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अभय (22) पुत्र वीरेंद्र राम का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से हो गया था। आए दिन प्रेमी की हरकतों से परेशान लड़की के घरवालों ने उसको रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके ननिहाल भेज दिया। मंगवार की सुबह अभय प्रेमिका के ननिहाल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।

💔 लड़की और ननिहाल के लोग इस अजीबोगरीब घटना से अवाक रह गए और प्रेमी को चले जाने की हिदायत देने लगे। खुद को प्रेम में विफल होता देख अभय ने लड़की के ननिहाल ही जहर खाकर अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग उसे मऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

🔍 प्रेम प्रसंग में लड़की के ननिहाल में प्रेमी द्वारा जहर खाने की घटना की भनक मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। रसड़ा, नगरा, भीमपुरा सहित अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

📢 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथमत: मामला प्रेम प्रसंग का है।

Loading

Back
Messenger