पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ वर्तमान समय में कैंसर से जूझ रहे हैं। कैंसर की जंग में अंशुमन के पास पैसों की तंगी है। कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है और पूर्व भारतीय कोच के पास इतने पैसे नहीं हैं। लिहाजा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज कपिल देव समेत अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंशुमन की मदद केलिए आगे आए हैं।
महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपनी पेंशन अंशुमन गायकवाड़ के इलाज में दे दी है। कपिल देव के अलावा संदीप पाटिल, मोहिंदर अमरनाथ, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद अशुंमन गायकवाड़ के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
कपिल देव का कहना है कि बीसीसीआी को पूर्व कोच अंशुमन के इलाज में मदद करनी चाहिए। अंशुमन ने अपने समय में खतरनाक तेज गेदंबाजों का सामना करते हुए खुद पर कई गेंदों के वार झेले हैं। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड को उनकी मदद करनी चाहिए।