![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन…
राजधानी पटना के गंगा तट पर विकसित की जा रही जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान…
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पारदर्शिता…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को झांसी में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'…
बिहार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि विभाग के प्रधान सचिव द्वारा…
महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को एक दुखद घटना में मंदिर की छत का एक…
बेन स्टोक्स् ने कहा कि वह अपने क्रिकेट करियर के आखिरी चरण में हैं और इंग्लैंड के लिए खेलना उनकी प्राथमिकता है। हालांकि, स्टोक्स साउथ अफ्रीका में SA20 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे जो 9 जनवरी से शुरू होगी।
साथ ही स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि, फिलहाल बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है। इस बात को छिपाया नहीं जा सकता है कि मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं। मैं स्पष्ट रूप से जितना संभव हो सके उतना खेलना चाहता हूं। अपने शरीर का ख्याल रखना और जितना संभव हो सके खुद का ख्याल रखना उसके लिए अहम है। ये गेम्स को प्राथमिकता देने के बारे में है। जाहिर है कि मैं इस साल साउथ अफ्रीका में रहूंगा। ये आने वाले समय को लेकर है। देखना होता है कि आगे क्या है। ये मेरे लिए सही निर्णय लेने के बारे में है ताकि मैं अपने करियर को जहां तक संभव हो लंबा कर सकूं। मैं जब तक संभव हो इंग्लैंड की शर्ट को पहनना चाहता हूं।
बता दें कि, स्टोक्स ने 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 207 टेस्ट, 114 और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने वनडे को भी अलविदा कह दिया था लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपना संन्यास वापस ले लिया था। 2019 से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेल जा रही है। इग्लैंड टीम एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है। इंग्लैंड डब्ल्यूटीसी 2023-25 के मौजूदा चक्र में अभी छठे पायदान पर है। स्टोक्स का ये भी कहना है कि वह डब्ल्यूटीसी को लेकर थोड़ी उलझन में रहते हैं।
स्टोक्स ने कहा कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप थोड़ी उलझन भरी है। मैं इसे नहीं देखता। लंबे समय तक अगर आप वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं आपको मनाचाह परिणाम मिल रहा है तो आप खुद को फाइनल में और मिक्स में पाएंगे। मेरे और इस टीम के लिए ये मैच दर मैच सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ने के बारे में है।
