Breaking News

AFC Qualifier से पहले बड़ा ड्रामा, क्यों Team India के लिए बंद हुए Stadium के दरवाज़े?

भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के खिलाड़ी और मुख्य कोच खालिद जामिल को बृहस्पतिवार को मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया।
यह विवाद केरल फुटबॉल संघ द्वारा स्टेडियम मालिकों को आवश्यक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान न करने के कारण हुआ। तीन स्थानीय खिलाड़ी (अशिक कुरुनियन, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस) और कोच जामिल संवाददाता सम्मेलन के लिए स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

भारत को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप 2027 क्वालीफायर में हांगकांग के खिलाफ 31 मार्च को खेलना है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के सूत्र ने बताया, “केरल एफए को स्टेडियम चार दिन के लिए बुक करने हेतु शुल्क जमा करना था। राशि न देने के कारण प्रवेश रोका गया। इसी वजह से संवाददाता सम्मेलन रद्द करनी पड़ी।’’

सूत्र ने बताया कि मैच निर्धारित समय पर खेला जाएगा, क्योंकि स्टेडियम शुल्क तीन दिन पहले जमा कर दिया जाएगा।(एएफसी) के नियमों के अनुसार, किसी भी एएफसी मैच के लिए स्टेडियम चार दिन के लिए बुक करना अनिवार्य है।
भारत पहले ही एएफसी क्वालिफिकेशन से बाहर हो चुका है लेकिन यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम है।

Loading

Back
Messenger