उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
🎉 बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
🌟 डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। बलिया के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
🎈 प्रेमचंद्र मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बेल्थरारोड क्षेत्र में तुर्तीपार और उभांव थाना मोड़ पर भी गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद जिला प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्रा सिकंदरपुर होते हुए बलिया के लिए रवाना हुए।
🎊 प्रेमचंद्र मिश्रा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय किया जाएगा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
🗣️ मिश्रा ने कहा, “मैं जिला प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में बलिया आया हूं। आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”
🏛️ बलिया में प्रेमचंद्र मिश्रा का स्वागत करनेवालों में राजसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू, देवेंद्र यादव, विनोद दुबे, शिवशंकर चौहान, बाल्मीकि त्रिपाठी, भगवान पाठक, नितेश सिंह, नारद राय, सुनीता श्रीवास्तव, राजधारी सिंह, छठूराम, मिलन राम, प्रदीप सिंह, कृण्णा पांडेय, योगेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, शशि चौरसिया, संतोष पांडेय, आलोक शुक्ला, संजीव कुमार, आलोक सिंह, भरत राय, राजेश सिंह, अजय राजभर, मंटू विंद, रीना राव, विजय लक्ष्मी सिंह, कमलेश पांडेय, नितेश सिंह, लवकुश कुमार, संजीव सिंह, पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
🎈 बेल्थरारोड क्षेत्र में पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, रीमा राव, अरुण तिवारी उर्फ लड्डू बाबा, मृत्युंजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, सजन आर्य, विनोद कुमार, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा नेता दिलीप सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, अमन दुबे, सोनू मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
![]()

