टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। जिसके बाद उनके संन्यास पर क्रिकेट जगत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ भाव से खेलने की सराहना की है। पुजारा ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले और 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। वह भारत के सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आठवें स्थान पर हैं।
वहीं इसी कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पुजारा के संन्यास पर लिखा कि, जब तूफान आया तो व डटे रहे, जब उम्मीदें धूमिल हो रही थीं तब उन्होंने अपना जुझारूपन दिखाया। पुज्जी को बधाई। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी पुजारा की प्रतिबद्धता की सराहना की। युवराज ने लिखा कि, ऐसा व्यक्ति जिसने हमेशा अपना मन, शरीर और आत्मा देश के लिए लगा दी। शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई पुज्जी, फिर मिलेंगे।
He stood tall when the storm raged, he fought when hope was fading. Congratulations Pujji 🇮🇳@cheteshwar1 pic.twitter.com/0Tj836uoO9
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 24, 2025
Someone who always put his mind, body and soul for the country! Many congratulations on an outstanding career Puji! See you on the other side! @cheteshwar1 pic.twitter.com/gbpscDGFZd
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 24, 2025
इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि, उनका साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प स्पष्ट दिखाई दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्हें जो चोटे लगीं, वे मेरे लिए पुजारा के उस क्रिकेटर का प्रतीक हैं जो अपने देशके लिए अपना सबकुछ झोंक देता है। शाबाश और आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाए।
वहीं अनिल कुंबले ने लिखा कि, आपने टीम के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी और आप अपनी दूसरी पारी में भी इसी तरह चमकते रहें। आपको पूजा, अदिति और आपके पिताजी को शुभकामनाएं। शबाश!
![]()

