Breaking News

पुर्तगाल के चैंपियन बनने के बाद बीच मैदान पर छल्के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आंसू, देखें वीडियो

नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराने के बाद पुर्तगान चैंपियन बन गई है। इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए और मैदान पर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इससे पहले मैच समय और इसके बाद मिलने वाले अतिरिक्त समय के खत्म होने तक स्कोर 2-2 से बराबर था। 
अलायंझ अरेना स्टेडियम में पुर्तगाल और स्पेन के बीच नेशंस लीग का फाइनल मैच खेला गया। 21वें मिनट में स्पेन के लिए मार्टिन जुबीमेंडी ने पहला गोल दागा। 5 मिनट बाद ही पुर्तगाल के नुनो मेंडेस ने गोल मारकर स्कोर 1-1 से बराबर किया। 
वहीं 45वें मिनट में मिकल ने गोल करके स्पेन को 2-1 से बढ़त दिला थी। इसके बाद पूर्तगाल ने एक गोल दागा लेकिन रोनाल्डो ऑफ साइड में खड़े थे तो ये गोल अमान्य करार दिया गया। हालांकि, 61वें मिनट में रोनाल्डो ने ही शानदार गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबर किया। 
रोनाल्डो के गोल के बाद मैच समय पर खत्म होने तक कोई गोल नहीं हुआ, इसके बाद अतिरिक्त समय मिला लेकिन यहां भी कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, इसमें पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से हराया। जैसे ही पुर्तगाल जीती रोनाल्डो खुशी से भावुक हो गए। वह पहलेस्टेडियम में बैठ गए जमीन पर सिर झुकाया और जब खड़े हुए तो उनकी आंखों में आंसू थे। 

Loading

Back
Messenger