Breaking News

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स की जगह बिग बैश लीग 2026 के खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच डेविड पेन को टीम में शामिल किया है। एडवर्ड्स पैर की चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। 35 साल के इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन का करियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट छोड़ने के बाद से फिर से पटरी पर आ रहा है। वह काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
डेविड पेन ने अप्रैल 2011 में डेब्यू किया था लेकिन वह सिर्फ एक वनडे ही खेल पाए। उनका करियर चोट से प्रभावित रहा। इसके कारण उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट छोड़ दिया और तब से देश और विदेश दोनों जगह टी20 सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 233 टी20 खेले हैं और 21.16 के औसत और 8.03 के इकोनमी रेट से 304 विकेट लिए हैं। 

डेविड पेन दो साल पहले वाइटैलिटी ब्लास्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने अपनी टीम ग्लॉस्टरशाहर को खिताब जिताया था। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को अपनी ताकत बताया। पेन अपनी धीमी गेंद के लिए भी जाने जाते हैं। जनवरी 2026 में आईएलटी 20 का खिताब जीतने वाली डेजर्ट वाइपर्स का हिस्सा थे। 

Loading

Back
Messenger