Breaking News

जब पुरुष टीम को ट्रॉफी जीतने में 10 साल… आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर स्नेह राणा ने दिया बयान

भारतीय महिला टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं भारतीय टीम एशिया कप 2025 को जीतने की सबसे बड़ी  दावेदार है। हालांकि, टीम की असली परीक्षा अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में होगी। फिलहाल टीम की स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा का कहना है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के हाल में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने से भारतीय महिला टीम को भरोसा मिला है कि वे अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने की मुहिम को जारी रखेंगे। 
स्नेह राणा ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा कि, अगर आप पिछले दो-तीन साल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन देखो तो टीम अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है। उन्होंने कहा कि, आईसीसी ट्रॉफी जीतने की बात करें तो पुरुष टीम का उदाहरण देखिए, उन्हें ट्रॉफी जीतने में लगभग 10 साल लगे। वे लंबे समय से मेहनत और तैयारी कर रहे थे। स्नेह ने आगे कहा कि, कुछ बड़ा हासिल करना है तो ये रातोंरात नहीं होगा, इसमें समय लगेगा। इसके लिए काफी संघर्ष और बलिदान लगेगा। लेकिन अंत में हम ऐसा करेंगे। 
क्षेत्ररक्षण टीम के लिए चिंता का विषय रहा है लेकिन उनका कहना है कि इसमें सुधार करने के लिए जज्बे में कोई कमी नहीं हुई है। 2014 में डेब्यू करने वाली स्नेह राणा ने कहा कि, जब हम इतने मैच खेलते हैं तो गलतियों का काफी ज्यादा मौका होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोई खिलाड़ी इसमें खराब है। निश्चित रूप से जब आप मैदान पर होते हो तो आप अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हो। 
भारत के लिए 25 टी20 अंतर्राष्ट्रीय और 27 वनडे खेलने वाली स्नेह राणा ने कहा कि, जहां तक आईसीसी ट्रॉफी का संबंध है तो हम जितने ज्यादा मैच खेलेंगे, उतने ही अनुभवी बनेंगे। स्नेह राणा को एशिया कप अभियान के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है और उनके सामने सफेद गेंद की टीम में अपना स्थान हासिल करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि, जब मुझे टीम में शामिल नहीं किया गया तो मैं थोड़ी निराश हो गई थी। आप भारत के लिए खेलना चाहते हैं भले ही ये टेस्ट क्रिकेट हो या फिर सफेद गेंद का क्रिकेट।

Loading

Back
Messenger