फुटबॉल महिला विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को अपनी पहली जीत मिल गई है। पहली जीत जैसे ही न्यूजीलैंड की टीम को मिली उसके बाद फैंस नाचते गाते देखे गए और उन्होंने अपनी टीम का शानदार स्वागत किया।
बता दें कि न्यूज़ीलैंड की पहली महिला विश्व कप जीत के बाद जैसे ही टीम बस रवाना हुई, टीम नाचते गाते होटल पहुंची। न्यूजीलैंड की ये महिला विश्व कप में पहली जीत है, जिसकी खुशी खिलाड़ियों ने मिलकर मनाई है। बस में खिलाड़ी उनका धमाकेदार गाना आउटकास्ट “द वे यू मूव” पर नाचते गाते गए है। इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड टीम निश्चित रूप से आगे बढ़ती दिख रही है।
पहले ही मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने नॉरवे की टीम को 1-0 से मात दी है। बता दें कि नॉर्वे ग्रुप ए के प्रबल दावेदार है, जिसके खिलाफ न्यूजीलैंड को जीत मिली है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। बता दें कि फीफा महिला विश्व कप टूर्नामेंट के सह-मेजबानों यानी न्यूजीलैंड के लिए ये जीत एक बड़ी उपलब्धि, जिन्होंने गुरुवार रात से पहले कभी विश्व कप में कोई मैच नहीं जीता था।
यह न्यूजीलैंड में महिला फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक जीत थी। बता दें कि न्यूजीलैंड में रग्बी गेम का काफी अधिक तवज्जो मिलती है। यहां फैंस रग्बी को लेकर अधिक उत्साहित रहते है। नॉर्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में 42,000 से अधिक प्रशंसक मौजूद थे, जिससे यह न्यूजीलैंड में किसी पुरुष या महिला फुटबॉल मैच के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या में फैंस उपस्थित हुए थे, जो रिकॉर्ड है।
मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान अली रिले ने कहा कि यह देखने के लिए कि हमने किस तरह से प्रदर्शन किया और संघर्ष किया, इस टीम का लचीलापन, प्रयास सब कुछ दिखाया है। हम इसी तरह का प्रदर्शन दिखाना चाहते थे।’ उन्होंने कहा कि इस तरह का खेल दिखाकर हम अधिक युवा लड़कियों को प्रेरण दे सकते है। हम अपने देश को गौरवान्वित करना चाहते है। साथ ही देश में खेल की संस्कृति में बदलाव भी ला सके।”