आज कोलकाता के इडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया है। वहीं पंजाब किंग्स की प्लेइंग में ग्लेन मैक्सवेल और अजमतुल्लाह ओमरजई की वापसी हुई है। केकेआर के लिए रोवमन पॉवेल अपना पहला मैच खेलेंगे।
वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पीबीकेएस को अपने पिछले मैच में आरसीबी के हाथों हार मिली थी। केकेआर की इडन गार्डन्स में हार के बदले पर भी नजर होगी। इससे पहले बीते 15 अप्रैल को कोलकाता और पंजाब की जब भिड़ंत हुई थी। तब केकेआर को 16 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। पंजाब अंक तालिका में 8 मैचों में पांच जीत और तीन हार के बाद पांचवें नंबर पर है। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर लगातार दो मैच गंवा चुकी है। रहाणे ब्रिगेड कुल 8 मैचों से पांच गंवाकर अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।