Breaking News

FIFA World Cup में Mexico के कुत्ते Osito का जलवा, रातों-रात बना नया Internet Sensation

जैसे-जैसे मेक्सिको सिटी में फुटबॉल विश्व कप का बुखार बढ़ रहा है, टूर्नामेंट के सबसे लोकप्रिय प्रशंसकों में एक खास कुत्ता भी शामिल हो गया है जिसका नाम है ‘ओसितो’।
ओसितो आठ साल का मिश्रित नस्ल का कुत्ता है जो मेक्सिको के उद्घाटन मैच में अपने मालिक जॉर्ज रैंगल के साथ एक कार्गो साइकिल के पीछे बैठकर पहुंचा। उसने मेक्सिको की जर्सी, धूप का चश्मा और टोपी पहन रखी थी।
जब हजारों प्रशंसक टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के लिए स्टेडियम की ओर जा रहे थे तो उनमें से कई लोग ओसितो के साथ तस्वीरें खिंचवाने, उसे प्यार करने और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए रुक गए।

कुछ ही घंटों में ओसितो अंतरराष्ट्रीय प्रसारणों में दिखाई देने लगा और सोशल मीडिया पर छा गया। इस तरह साइकिल की सवारी करने वाला यह कुत्ता विश्व कप का सबसे आकर्षक वायरल सितारा बन गया।
इस तरह लोगों का दिल जीतने वालों की सूची में अब ‘मर्लिन’ नामक बतख के साथ ओसितो भी शामिल हो गया है।
रैंगल ने ओसितो को बचाया था और पिछले दो साल से अपने काम के दौरान हर जगह साथ लेकर जाते हैं। वह घर-घर सामान पहुंचाने का काम करते हैं।

ओसितो उनकी कार्गो साइकिल के पीछे बने हिस्से में आराम से बैठता है।
रैंगल कहते हैं, ‘‘वह सिर्फ मेरा कुत्ता नहीं, मेरा सबसे अच्छा साथी है। ’’
अब जबकि विश्व कप का जश्न जारी है, ओसितो के वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने वालों की कतार बनी रहती है। फिर भी हर सुबह रैंगल और ओसितो अपनी साइकिल पर सवार होकर मेक्सिको सिटी की सड़कों पर निकल पड़ते हैं, जहां वे अपना काम जारी रखते हैं, लोगों से मिलते हैं और खुशी के पल बांटते हैं।

Loading

Back
Messenger