Breaking News

Chess World Championship फाइनल से पहले Gukesh की बड़ी जीत, चैलेंजर Sindarov हुए पस्त

मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने विश्व खिताब के लिये अपने चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को सुपर रैपिड और ब्लिट्ज के पांचवें दौर में हराकर अपने आक्रामक तेवर जाहिर किये।
ग्रैंड शतरंज टूर के इस टूर्नामेंट में गुकेश ने अपने फॉर्म के कारण और विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के अभ्यास पर फोकस करने के लिये मुख्य टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था।
रैपिड मुकाबले में उन्होंने चाल दर चाल सिंदारोव को कड़ी चुनौती दी।

सिंदारोव इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में गुकेश से खेलेंगे।
दोनों इस दौर से पहले अपने पिछले मुकाबले हार चुके थे। गुकेश को पोलैंड के राडोस्लाव वोज्ताशेक ने हराया जबकि सिंदारोव को अमेरिका के वेसले सो ने मात दी।
गुकेश ने 52 चालों के बाद जीत दर्ज की।
वेसले सो पांच मुकाबलों में आठ अंक लेकर बढत पर हैं जिन्होंने तीन मुकाबले जीते और दो ड्रॉ खेले। अमेरिका के ही हैंस मोक नीमैन दूसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश के पांच अंक हैं। अभी चार रैपिड और 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाने हैं।

Loading

Back
Messenger