Breaking News

Pranavi Urs ने Swiss Ladies Open में कट हासिल किया, त्वेसा मलिक चुकीं

प्रणवी उर्स वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर रहीं, जबकि त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर 36 होल के कट से चूक गईं। प्रणवी ने दूसरे राउंड में दो अंडर 69 का कार्ड खेला और संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर हैं। वहीं त्वेसा ने 71 और दीक्षा ने 78 का स्कोर बनाया।

लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) के इस टूर्नामेंट में दो दौर के बाद कट ईवन पार पर रहा। तीनों भारतीयों में प्रणवी ने 70 और 69 के कार्ड के साथ दो दौर में कुल तीन अंडर का स्कोर किया। त्वेसा 72 और 71 के साथ एक अंडर और संयुक्त 65वें स्थान पर रहीं तथा एक शॉट से कट से चूक गईं।

दीक्षा 71 और 78 के स्कोर के साथ संयुक्त 110वें स्थान पर रहीं। स्वीडन की काजसा अरवेफ्याल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड से पहले तीन शॉट की बढ़त बना ली है। उन्होंने पहले दौर में सात अंडर 64 के बाद दूसरे दौर में बोगी रहित पांच अंडर 66 का कार्ड खेला और कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान मजबूत किया।

Loading

Back
Messenger