Breaking News

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

अफगानिस्तान के नवनियुक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालने की कोशिश कर रहे हैं और दबाव की स्थिति में सही फैसले लेना सीख रहे हैं। पहले राशिद खान के उपकप्तान रहे जदरान ने कहा कि तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नयी भूमिका में उनकी और राशिद की बातचीत और समझ उनकी मदद करेगी। सीरीज रविवार से यहां शुरू होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मैं इसका आनंद लेने, जिम्मेदारी उठाने और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने की कोशिश कर रहा हूं। ’’
उन्होंने तनावपूर्ण पलों के दौरान खुद को और अपने साथियों को संभालने की चुनौती पर भी बात की।

जदरान का मानना है कि अफगानिस्तान का भारत में खेलने का अनुभव श्रेयस अय्यर और उनकी टीम के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मदद करेगा। इस अनुभव में विश्व कप के मुकाबले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं।

हमें बस स्थिति के अनुसार अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना है। ’’
अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि टीम नतीजे के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बस अपना शत प्रतिशत देने और प्रक्रिया पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

उम्मीद है कि हमारी सीरीज अच्छी रहेगी।

Loading

Back
Messenger