Breaking News

ICC ने दी क्रिकेट कनाडा को अंतिम चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो अपने अंडर कर…

आईसीसी ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड को सीधी और आखिरी चेतावनी दी है। आईसीसी ने कहा है कि अब होशियार होने का समय है नहीं तो हम यूएस की तरह क्रिकेट कनाडा पर क्जा कर लेंगे। ये चेतावनी  अचानक आई है क्योंकि गवर्निंग बॉडी आमतौर पर बहुत धीरे काम करती है। क्रिकेट कनाडा को लंबी छूट आईसीसी ने दी, लेकिन अब चेतावनी जारी कर दी है कि अब उसे कुछ करना चाहिए। आईसीसी ने यूएस क्रिकेट के मामले में तेजी इसलिए दिखाई थी क्योंकि ये खेल 100 साल की लंबी गैरमौजूदगी के बाद 2028 में ओलंपिक खेलों में वापस आ रहा है। आईसीसी एक ऐसे देश से पैसा कमाना चाहता है जिसके पास सबसे ज्यादा मार्केटिंग पावर है। 
क्रिकेट कनाडा के प्रेसिडेंट अमजद बाजवा ने कन्फर्म किया कि आईसीसी ने एक ऑफिशियल को देश भेजा था जो क्रिकेट कनाडा की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में शामिल हुआ था और तभी ये कार्रवाई हुई। बाजवा ने कहा कि, आईसीसी के अधिकारी ने साफ कर दिया था कि आईसीसी हमारे एसोसिएशन को भी वैसे ही अपने कंट्रोल में कर लेगा जैसे उसने यूएस में किया था। 
दरअसल, कई ऐसे मौके आए जब इस पर सख्ती से कार्रवाई होनी  चाहिए थी लेकिन हुई  नहीं। पिछले दो सालों में द टोरंटो सन ने एसोसिएशन की कई कमियों  को उजागर किया है। इनमें एक सीईओ सलमान खान से जुड़ा मामला था। जिसमें कैलगरी पुलिस ने उन पर चोरी और धोखेबाजी का आरोप लगाया था। 2014 और 2016 के बीच कैलगरी एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग से फंड गायब हो गए थे। केस को 2017 तक के लिए टाल दिया गया। खान को शुरू में पूरी सैलरी के साथ सस्पेंड किया गया था लेकिन बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। 
इसके बाद नेशनल कोच से जुड़े दो मामले उजागर हुए। पुबुदु दस्सनायके, जिन्होंने दो साल पहले देश को वर्ल्ड टी20 कप जिताया था और 2027 वर्ल्ड कप में भी जगह पक्की की थी, उन्हें बिना किसी वजह के निकाल दिया गया। दस्सनायके के गलत तरीके से निकालने के लिए केस किया और ये केस अभी भी कोर्ट में है। इसके बाद खुर्रम राशिद चौहान कोच बने, लेकिन उनकी भी क्रिकेट कनाडा से सिलेक्शन को लेकर नहीं बनी। 

Loading

Back
Messenger