Breaking News

IND vs AUS 1st ODI: मिचेल स्टार्क ने इतनी स्पीड से फेंकी गेंद, टूट गया शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, जानें पूरी सच्चाई

 पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की पहली ही गेंद  पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया? उन्होंने मैच का पहला ओवर डाला, जिसमें पहली गेंद उन्होंने रोहित शर्मा को डाली। मीटर में इस गेंद की गति देखकर सभी हैरान रह गए। इस गेंद की गति 176.5 किमी प्रति घंटे की दिखाई गई, जो शोएब अख्तर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज गेंद है। 
दरअसल, सबसे तेज गति की गेंद डालने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के बल्लेबाज निक नाईट को 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। अभी तक क्रिकेट इतिहास में यही गेंद सबसे तेज गति की गेंद है, लेकिन मिचेल स्टार्क ने जो रोहित को गेंद डाली वो 176.5kph की दिखाई गई। हालांकि, इसके पीछे की सच्चाई क्या है यही हम बताने जा रहे हैं।
जानें क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को 176.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली जो शोएब अख्तर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। दरअसल, ये सच्चाई नहीं है क्योंकि ये गलती से हुआ है। 
स्टार्क ने जो पहली गेंद डाली थी वो 140.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद थी,लेकिन टेक्निकल गलती के कारण इस 176.5 दिखाया गया। यानी मिचेल स्टार्क ने शोएब अख्तर का सबसे तेज गति की गेंद डालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा ये दावा पूरी तरह से गलत साबित होता है।

Loading

Back
Messenger