Breaking News

Tendulkar-Anderson Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय बॉलिंग कोच ने बढ़ाई टेंशन, कह दी ये बात

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। इसके साथ ही नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगा। 
 
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अनुसार इंग्लैंड की परिस्थितियों में निरंतरता बनाए रखना अहम होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लाल गेंद से खेलने का कम मौका मिला जिससे वह थोड़ा नर्वस हैं। 
मोर्कल ने कहा कि, मुझे लगता है कि इंग्लैंड में निरंतरता बनाए रखना अहम है और जब हम अभ्यास करते हैं तो इसमें निरंतरता होती है, मैदान के बाहर भी निरंतरता होती है। हमारे खिलाड़ियों को उस प्रक्रिया को ढूंढना होगा जो उनके खेल के अनुकूल हो। 
उन्होंने कहा कि, हमारे पास बहुत विविधता है। हमारे आक्रमण में विविधता है, हमारे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं और साथ ही बेसिक्स पर भी अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं। 
भारत ने आखिरी बार इस साल जनवरी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान लाल गेंद से क्रिकेट खेला था। इसके अलावा, मौजूदा टीम में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन सहित कई खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेंगे। 
मोर्कल ने कहा कि, कुल मिलाकर मैं अभी तक की तैयारी से बहुत खुश हूं। हमने हाल में लाल गेंद से कम क्रिकेट खेला है जिससे मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों ने जिस तरह से अभ्यास किया उसे देखकर अच्छा लगा। 
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास एक बेहतरीन टीम है ये बेहद ऊर्जावान है और आपको इसी की जरूरत है। आपको टेस्ट सीरीज में आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और टीम भावना रखनी होगी। 

Loading

Back
Messenger