भारत ने रविवार को न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच के दौरान चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे कम टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाया। जहां टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि, मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर होने के बाद, भारतीय टीम ने पावरप्ले में दोनों सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट खो दिया। ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 42 रन बनाए। लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पहली बार भारत को ऑलआउट कर दिया।
बता दें कि, भारत का इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम स्कोर 133 रन था, जो 2012 में बेंगलुरु में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान आया था।