नयी दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 31 मई और चार जून को ताशकंद में खेले जाने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए सोमवार को 23 सदस्यीय सीनियर महिला टीम की घोषणा की। टीम की 30 संभावित खिलाड़ियों ने हैदराबाद में श्रीनिधि डेक्कन एफसी के घरेलू मैदान पर दो सप्ताह तक प्रशिक्षण लिया जिसके बाद मुख्य कोच एल चाओबा देवी ने 23 सदस्यीय टीम का चयन किया।
भारतीय दल बुधवार को ताशकंद रवाना होगा।भारत ने इस साल की शुरुआत में चार देशों के ‘तर्किश विमेंस कप’ में हिस्सा लिया था। टीम इसमें कोसोवो के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। इस टूर्नामेंट में एस्टोनिया और हांगकांग भी टीमें भी शामिल थी।