टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। इस स्कोर के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबोंमें सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। आजतक ऐसा कोई और टीम नहीं कर पाई है।
भारत ने 253 रनों का स्कोर खड़ा किया जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टोटल स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में 205 रन बनाए थे। भारत और वेस्टइंडीज के बाद तीसरी टीम ऑ्ट्रेलिया है। जिन्होंने साल 2010 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 197 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसमें साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और दर्शकों 196 रन चेज करके रुला दिया था।
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम