Breaking News

ASEAN Chess: भारत की अंडर-11 बालिका टीम ने सिंगापुर में जीता कांस्य पदक

भारतीय अंडर-11 बालिका टीम ने बुधवार को सिंगापुर में आयोजित आसियान शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। टीम में आंध्र प्रदेश की वरेण्या लक्ष्मी वाका और अलिगिरी अमृथा हेमल के अलावा मुंबई की माया सिद्धार्थ नरूला शामिल थीं। भारतीय टीम ने कुल 14.5 अंक हासिल किए।

इस चैंपियनशिप में 27 देशों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिससे यह क्षेत्र की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिताओं में शामिल हो गई। वियतनाम ने 19.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि सिंगापुर ने 14.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत और सिंगापुर के अंक बराबर थे, लेकिन टूर्नामेंट के टाई-ब्रेक नियमों के आधार पर भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Loading

Back
Messenger