Breaking News

संकट में Tiger Woods, इलाज के लिए छोड़ेंगे America! Ryder Cup की कप्तानी भी ठुकराई

पिछले कुछ समय से गोल्फ से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने वाले टाइगर वुड्स ने बुधवार को औपचारिक रूप से राइडर कप की कप्तानी ठुकरा दी क्योंकि वह विदेश में अपना इलाज कराएंगे।
फ्लोरिडा के एक न्यायाधीश ने इलाज के लिए देश छोड़ने के उनके आवेदन को मंजूरी दे दी है।
वुड्स को को पिछले सप्ताह नशे में गाड़ी चलाने के संदेह के कारण गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

वुड्स ने एक बयान जारी कर कहा कि वह ‘इलाज कराने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए’ अनिश्चित काल के लिए खेल से दूर जा रहे हैं।
उनके वकील डगलस डंकन ने बुधवार को दायर एक याचिका में न्यायाधीश से वुड्स को उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि वुड्स को इलाज के लिए विदेश इसलिए जाना पड़ रहा है क्योंकि अमेरिका में उन्हें अपनी निजता से बार-बार समझौता करना पड़ता है।

Loading

Back
Messenger