दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहां डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टॉस के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि पिछले मैच में ओस पड़ी थी इसलिए वह चांस नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य राहणे ने कहा कि इस विकेट को पढ़ना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों को भांप कर उसके अनुसार स्वंय को ढालने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में एकबदलाव है। अनुकूल रॉय की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।