आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स ने एक बदलाव किया है,युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। मुंबई ने भी अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रिचार्ड ग्लीसन की जगह टीम में रीस टॉप्ली आए हैं।
वहीं इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंची और 3 जून को खिताब के लिए आरसीबी से टक्कर लेगी। पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने पंजाब को मात दी थी और इसलिए वह सीधे फाइनल में पहुंची जबकि पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। वहीं मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को मात देते हुए पंजाब से भिड़ंत पक्की है।