पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। बारिश के कारण टॉस में एक घंटे से ज्यादा देरी हुई। हालांकि, ओवरों में कटौती की गई है।
पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके 11 मैचों में 15 अंक हैं। पीबीकेएस गुरुवार को डीसी को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने की फिराक में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है। डीसी अगर ये मैच गंवा देती है तो उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। डीसी के 11 मैचों में 13 अंक हैं।