Breaking News

IPL 2025: PBKS vs DC फिर से होगा मुकाबला? इस गेंदबाज ने किया कन्फर्म

भारत-पाकिस्तान विवाद खत्म होने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के इस हफ्ते के आखिर तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी चाहता है कि टूर्नामेंट जल्द से जल्द फिर से शुरू हो। 
हालांकि, आईपीएल2025 के नए शेड्यूल और विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं आईपीएल के 18वें सीजन के स्थगित होने के पहले धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भी रद्द हुआ था जो अब दोबारा खेला जाएगा या नहीं इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हुआ या नहीं। खैर, इनमें से एक सवाल का जवाब मिल गया है।
लेकिन पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने फैंस को जानकारी देते हुए ये दावा कर रहे हैं कि रद्द हुए पंजाब बनाम दिल्ली मैच फिर से खेला जाएगा। साथ ही रिपोर्ट्स में भी यही कहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, बीसीसीआई धर्मशाला से मैच का वेन्यू बदलकर कहीं और कर देगा, जिसकी रिपोर्ट्स भी पुष्टि करते हैं। 

Loading

Back
Messenger