आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली टी20 में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 386 पारियों में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही विराट कोहली अब क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बने हैं।
विराट कोहली ने इससे पहले 402 टी20 मैचों में 12983 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही उन्होंने 17 रन और बनाए उनके टी20 में 13 हजार रन पूरे हो गए। अब विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया था।
टी20 में 13 हजार बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
विराट कोहली से पहले चार और बल्लेबाज थे जो टी20 में 13 हजरा रन बना चुके थे। अब विराट कोहली भी इन बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।