Breaking News

IPL 2025: बीसीसीआई पर बिफरे वीरेंद्र सहवाग, दिग्वेश राठी के बैन पर उठाए सवाल

टीम इंडिया  के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग बीसीसीआई पर भड़क गए। दरअसल, सहवाग ने दिग्वेश राठी पर एक मैच के प्रतिबंध के बाद सवाल उठाया है। वीरू ने  कहा कि धोनी और कोहली के ऊपर तो कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया। बता दें कि, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच भिड़ंत हो गई थी। अभिषेक को आउट करने के बाद दिग्गवेश ने उन्हें बाहर जाने का इशारा किया था। इसके बाद दोनों ने भी उन्हें जवाब दिया था। बाद में बीसीसीआई ने दिग्वेश पर एक मैच का प्रतिबंध और अभिषेक पर मैच फीस का जुर्माना लगाया था। 
इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दिग्वेश पर प्रतिबंध कुछ ज्यादा ही हो गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैदान पर विवाद में एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े नाम भी शामिल हुए हैं। लेकिन इन लोगों को कभी सस्पेंड नहीं किया गया। क्रिकबज पर बोलते हुए सहवाग ने कहा कि राठी अपना पहला आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी तो मैदान  में घुस गए थे लेकिन उनके ऊपर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। ऐसे में दिग्वेश राठी जैसे युवा पर प्रतिबंध लगाया जाना ठीक नहीं लगता। 
सहवाग धोनी के मैदान में घुसने की जिस घटना की बात कर रहे हैं वह मामला है साल 2019 का। उस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही थी तभी एक गेंद को नो-बॉल दे दिया गया था। इस फैसले पर अंपायर से बहस करने के लिए धोनी मैदान में पहुंच गए थे। बाद में धोनी के ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। वहीं 18 साल के करियर में विराट कोहली कई बार मैदान पर उलझ चुके हैं। लेकिन उनके ऊपर भी कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया। 

Loading

Back
Messenger