आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम का आईपीएल 2026 में अभी तक का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। वहीं गुजरात टाइटंस भी जीत दर्ज करके पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी। फिलहाल गुजरात टाइटंस ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत जबकि 2 में हार मिली है। पॉइंट टेबल में जीटी छठे नंबर पर है। वहीं केकेआर ने अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक भी जीत नसीब नहीं हो पाई है। वो पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।