Breaking News

IPL 2026: ट्रेड की अफवाहों के बीच राजस्थान रॉयल्स पर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के साथ नाता तोड़ने की अफवाहों के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि इस आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ लंबे जुड़ाव ने उनकी जिंदगी और करियर बदल दिया है। हालांकि, इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सैमसन ने आईपीएल के नए सीजन से पहले रॉयल्स से उन्हें रिलीज करने की अपील की है। 
सैमसन ने भारत के पू्र्व स्पिनर आर अश्विन को उनके यूट्यूब शो पर बताया कि, आरआर मेरे लिए दुनिया से बढ़कर है। केरल के एक गांव से आया एक छोटा सा बच्चा अपनी प्रतिभा दिखाना चाहता था। और फिर राहुल द्रविड़ सर और मनोज बडाले सर ने मुझे एक मंच दिया ताकि मैं आगे बढ़ सकूं और दुनिया को दिखा संकू कि मैं किस चीज से बना हूं। उस समय उन्होंने मुझ पर पूरा भरोसा किया। आरआर के साथ मेरा सफर वाकई शानदार रहा है और मैं ऐसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। ये मेरे लिए वाक बहुत मायने रखता है। 
आईपीएल 2026 से मिनी ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में होगा। इससे पहले ट्रांसफ विंडो खुली हुई है  और संजू सैमसन ही नहीं आर अश्विन भी सुर्खियों में हैं अश्विन भी चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो सकते हैं। व सालभर पहले ही टीम से जुड़े थे। संजू के भी चेन्नई सुपर किंग्स से ही जुड़ने की खबरें हैं। राजस्थान को अलविदा कहने के बाद केरल का ये खिलाड़ी 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम से जुड़ना चाहता है। फ्रेंचाइज भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है। 

Loading

Back
Messenger