Breaking News

ISL Match: Super Sub लालरिंजुआला का कमाल, Bengaluru FC को NorthEast United ने बराबरी पर रोका

बेंगलुरु एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबला रविवार को यहां 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
बेंगलुरु एफसी ने पहले हाफ में ब्रायन सांचेज के 18वें मिनट के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में लालरिंजुआला के 68वें मिनट के गोल से बराबरी हासिल की।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के शुरुआती दबाव के बावजूद पहला गोल बेंगलुरु ने किया। अशिक कुरुनियां ने ब्रायन को बाएं किनारे से पास दिया और अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने दाएं पैर से गोल कर टीम का खाता खोला।
मैच के 64वें मिनट में मैदान पर आये लालरिंजुआला ने तुरंत प्रभाव दिखाया।

इस स्थानापन्न खिलाड़ी ने 68वें मिनट में अशीर से गेंद लेकर शानदार नियंत्रण बनाया और गुरप्रीत के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।
मैच का निर्णायक गोल नहीं होने के कारण मुकाबला रोमांचक अंदाज में बराबरी पर समाप्त हुआ।

Loading

Back
Messenger