![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित…
संयुक्त अरब अमीरात ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय ADNOC टैंकर पर ईरान की आक्रामकता…
ब्रिटेन पर एक बहुत बड़ा संकट आ गया है। ब्रिटेन को मुस्लिम तृष्टीकरण का ऐसा…
भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए पेमेंट करने…
श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज़ से पहले देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को…
ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है…
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले इस इंग्लिश तेज गेंदबाज से जब उनका सामना करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहा ना तो विराट कोहली का नाम लिया और ना ही स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का। बल्किन उन्होंने अपने 21 साल के लंबे करियर में सचिन तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। जिनके खिलाफ वह खेले हैं। इसी महीने 42 साल के होने वाले जेम्स एंडरसन अपने करियर का 188वां टेस्ट खेल रहे हैं जिसमें वह कुल 701 विकेट चटका चुके हैं।
लॉर्ड्स में अपने विदाई टेस्ट की शुरुआत से पहले स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर एक सवाल-जवाब के सत्र के दौरान एंडरसन ने कहा कि, मुझए लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
बता दें कि, एंडरसन ने भारत के खिलाफ 39 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 149 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर को 9 बार अपना शिकार बनाया।
वहीं जिमी से तेज गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ग्लेन मैकग्राथ और डेल स्टेन का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें से सर्वश्रेष्ठ शायद ग्लेन मैकग्राथ या डेल स्टेन थे। दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। दोनों गेंदबाज थोड़े अलग हैं, लेकिन दोनो विश्व स्तरीय हैं।
