Breaking News

Junior Asia Cup Hockey: भारत अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया से करेगा

मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नवनियुक्त कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है। इसके तहत भारतीय टीम ने इस साल ब्रिटेन का दौरा भी किया था।

भारत को इस प्रतियोगिता के लिए मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के साथ एलीट पूल में रखा गया है। व्हाइट ने कहा कि बेंगलुरु में टीम ने अच्छी तैयारी की है और उन्हें टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। व्हाइट ने कहा, ‘‘टीम एशिया कप में खेलने के लिए काफी उत्साहित है।

इसे भी पढ़ें: Hockey India ने महिला टीम को 50 लाख का पुरस्कार दिया, World Cup में 5वां स्थान किया हासिल

हमारी तैयारी अच्छी रही है, जिसमें भारत ए टीम के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच भी शामिल हैं, जो चार मैचों के लिए बेंगलुरु आई थी। हमें अपनी रणनीति पर पूरा विश्वास है। हम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ इसे आजमाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’’ भारत जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया का सामना करने के बाद छह सितंबर को मलेशिया, आठ सितंबर को जापान और नौ सितंबर को मेजबान चीन से भिड़ेगा।

Loading

Back
Messenger