Breaking News

Mohammad Azhar ने जीता Kolar Open, करियर का पहला पेशेवर गोल्फ खिताब किया नाम

मोहम्मद अजहर ने एक करोड़ रुपये इनामी कोलार ओपन में शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक अंडर 71 का कार्ड खेला और अपने करियर का पहला पेशेवर खिताब जीत लिया। हैदराबाद के 27 वर्षीय गोल्फर ने चार दौर में 70, 68, 70 और 71 का स्कोर करते हुए कुल नौ अंडर 279 का स्कोर बनाया और दो शॉट के अंतर से खिताब अपने नाम किया। उन्हें विजेता के तौर पर 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

इसे भी पढ़ें: Mohammad Riyas ने CMRL धन ट्रांसफर की खबर को झूठा बताया, करेंगे कानूनी कार्रवाई

इस जीत से ‘2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में भी अजहर सात पायदान ऊपर चढ़कर 17वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी सत्र की कुल कमाई अब 35,14,675 रुपये हो गई है। चंडीगढ़ के चार बार के टूर विजेता अंगद चीमा (73-68-67-73) और दिल्ली के तीन बार के विजेता शौर्य भट्टाचार्य (68-67-71-75) सात अंडर 281 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Loading

Back
Messenger